

मुंबई। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट के साथ काम करती नजर आ सकती है। दीपिका पादुकोण इन दिनों हॉलीवुड सुपरस्टार विन डीजल के साथ एक हॉलीवुड फिल्म में काम कर रही है।
फिल्म के सेट से दीपिका की कई तस्वीरें भी शेयर की गई हैं, जिसे देखकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। वर्ष 2016 के लिए दीपिका ने अभी तक कोई बॉलीवुड फिल्म साइन नहीं की है।
चर्चा है कि दीपिका पादुकोण ने अपने अगली बॉलीवुड फिल्म साइन कर ली है और इस फिल्म में उनके साथ हैं ब्रैड पिट काम कर सकते हैं। फिल्म के बारे में अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।