

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपने ससुर और महानायक अमिताभ बच्चन की हर भूमिका को पुरस्कार की हकदार मानती है।
अमिताभ बच्चन को फिल्म पीकू में उनके दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। ऐश्वर्या का कहना है कि अमिताभ बच्चन की हर भूमिका पुरस्कार के काबिल है।
ऐश्वर्या राय ने कहा यह पहली बार नहीं है। हमें पा पर बहुत नाज है। उन्होंने यह पुरस्कार एक बार फिर जीता है। उनकी हर परफार्मेंस काबिल-ए-जश्न होती है। पाकी ओर से धन्यवाद करती हूं। हम उनसे प्यार करते हैं। भगवान उन पर कृपा दृष्टि बनाए रखे।