

मुंबई। टाइम सेलेबेक्स वेबसाइट के सर्वेक्षण में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने पहला पायदान हासिल किया है।
टाइम सेलेबेक्स के सर्वेक्षण में अक्षय कुमार ने शाहरूख खान सलमान खान, अमिताभ बच्चन और अर्जुन कपूर को कड़ी टक्कर देते हुए पहला पायदान हासिल किया है। अक्षय कुमार को जनवरी में कराए गए सर्वे में 34 अंक जबकि शाहरूख खान को 27 अंक, अमिताभ बच्चन को 26 अंक, अर्जुन कपूर को 25 अंक और सलमान खान को 21 अंक मिले हैं।
वहीं अभिनेत्रियों में सोनाक्षी सिन्हा पहले स्थान पर रहीं। सोनाक्षी को इस सर्वेक्षण में 32 अंक मिले जबकि अनुष्का शर्मा 24.5 अंक के साथ दूसरे नंबर पर रहीं। दीपिका पादुकोण 22.2 अंक के साथ तीसरे, करीना कपूर 22 अंक के साथ चौथे और प्रियंका चोपडा 21.2 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।
उल्लेखनीय है कि टाइम्स सेलेबेक्स वेबसाइट बॉलीवुड सितारों की यह अंक तालिका उनके फिल्मों की पर्दे पर सफलता, उनके खबरों में बने रहना, उनके द्वारा किए गए विज्ञापन और सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता को देखकर तैयार की जाती है।