![श्रद्धा कपूर और आलिया भट्ट के बीच लडाई की वजह सिद्धार्थ! श्रद्धा कपूर और आलिया भट्ट के बीच लडाई की वजह सिद्धार्थ!](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/05/betyr.jpg)
![alia bhatt and shraddha kapoor fighting over sidharth malhotra](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/05/betyr.jpg)
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और आलिया भट्ट के बीच लड़ाई की वजह सिद्धार्थ मल्होत्रा को माना जा रहा है।
बॉलीवुड में इनदिनों श्रद्धा और आलिया के बीच लड़ाई चल रही है। दोनों अभिनेत्रियां इन दिनों एक दूसरे से बातचीत तक नहीं करती। इन दोनों के बीच जो हो रहा है उसकी वजह सिद्धार्थ मल्होत्रा को माना जा रहा है।
चर्चा है कि एक फिल्ममेकर श्रद्धा और सिद्धार्थ को अपनी फिल्म के लिए कास्ट करना चाह रहा था, लेकिन आलिया को ये मंजूर नहीं था कि श्रद्धा को फिर से सिद्धार्थ के अपोजिट कास्ट किया जाए।
चर्चा है कि फिल्म’एक विलेन’ के दौरान श्रद्धा, सिद्धार्थ से कुछ ज्यादा ही फ्रेंडली हो गई थीं, जो आलिया को बिल्कुल पसंद नहीं आया था।