![पति ने पहले किए पत्नी के कई टुकडे, फिर शहर भर में बिखेरे पति ने पहले किए पत्नी के कई टुकडे, फिर शहर भर में बिखेरे](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/11/jalakar.jpg)
![alwar police arrest man who chopped wife into piece](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/11/jalakar.jpg)
अलवर। अलवर पुलिस ने शहर के सबसे रहस्यमयी हत्याकांड को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने अपनी पत्नी की हत्या के बाद उसके अंगों को काटकर अलग-अलग स्थानों पर फेंकने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है।
अलवर शहर में बीते पांच दिनों से अलग-अलग स्थानों पर महिला के कटे अंग मिल रहे थे। पुलिस ने इसके लिए दो दर्जन पुलिसकर्मियों की अलग-अलग टीमें बनाकर घर-घर सर्वे करवाया।
इस पूरे मामले में शहर के चकला गूंदी के सक्कापाड़ी मोहल्ले के एक युवक योगेश उर्फ चूचू पर संदेह जताया लेकिन गुरूवार शाम को जब पुलिस योगेश के घर पहुंची तो वह अपनी तीन साल की बेटी के साथ फरार हो गया।
![alwar police arrest man who chopped wife into piece](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/11/wiusa.jpg.jpg)
उसकी पत्नी धनतेरस के दिन से गायब थी। इससे पहले योगेश ने पुलिस को बताया था कि उसकी पत्नी आरती घरों में झाडू-पोछे लगाने का काम करती है और शाम तक आएगी।
इस पर पुलिस ने जब शाम को फिर से आने की बात कही तो योगेश पुलिस के आने से पहले ही घर पर ताला लगाकर फरार हो गया।
अपराध की खौफनाक न्यूज पढने के लिए यहां क्लीक करें
इस पर पुलिस को योगेश पर शक ज्यादा गहरा गया। देर रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में ज्यादा खुलासा नहीं किया है।
https://www.sabguru.com/man-kills-wife-suspicion-illicit-relationship-landlords-son/
https://www.sabguru.com/man-kills-wife-suspicion-illicit-affair/
https://www.sabguru.com/man-kills-wife-at-jagatpura-in-mohali/