![सोशल मीडिया पर छा गए अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर छा गए अमिताभ बच्चन](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2017/01/amitabh-hit.jpg)
![Amitabh Bachchan becomes the king of followers on social networking](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2017/01/amitabh-hit.jpg)
मुंबई। अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के चंद ऐसे सितारों में से एक हैं, जो सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहते हैं। उनके ट्विटर से लेकर ब्लॉग और दूसरी सोशल वेबसाइट्स पर भी देश-विदेशों से बड़ी संख्या में लोग उनको फॉलो करते हैं।
अमिताभ बच्चन ने जानकारी दी है कि सोशल मीडिया पर उनको फॉलो करने वालों की संख्या 60 मिलियन तक जा पहुंची। इसमें ट्विटर, फेसबुक और उनके ब्लॉग को फॉलो करने वालों की संख्या को एक साथ जोड़ा गया है।
अकेले ट्विटर पर बच्चन को फॉलो करने वालों की संख्या 24.50 करोड़ है। 20 करोड़ से ज्यादा लोग उनके साथ फेसबुक अकाउंट पर जुड़े हुए हैं और बाकी लोग उनके ब्लॉग के साथ जुड़े हुए हैं।
इन सबको मिलाकर अमिताभ बच्चन देश के सर्वाधिक फॉलो करने वाली सेलिब्रिटी बन जाते हैं। ये जानकारी देने के साथ बिग बी ने अपने साथ जुड़े फॉलोअर्स को धन्यवाद देते हुए उम्मीद की है कि वह ऐसे ही उनके साथ बने रहेंगे।