

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री एमी जैक्शन फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में काम करती नजर आ सकती है। बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक मोहित सूरी, चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ बनाने जा रहे हैं। अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर फिल्म में मुय भूमिका में हैं।
चर्चा है कि एक महत्वपूर्ण भूमिका के लिए एमी जैक्सन को फिल्म से जोड़ा जा रहा है। उपन्यास में सामंथा नामक किरदार है जो बिल गेट्स फाउंडेशन से है।
सामंथा भारत के गांवों को फंड देने के लिए आती है। इस किरदार के लिए एमी को लिया जा सकता है क्योंकि उनका लुक भी विदेशी लड़की जैसा है।