

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सिल्वर स्क्रीन पर फिर से शाहरूख खान के साथ काम करती नजर आ सकती हैं।
बॉलीवुड निर्देशक आनंद एल राय, शाहरूख खान को लेकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। इसमें शाहरुख बौने का रोल करेंगे। पहले यही रोल सलमान खान ने ठुकरा दिया था।
चर्चा है कि अनुष्का से फिल्म में शाहरूख की हीरोइन का रोल करने के लिए संपर्क किया गया है। अनुष्का इससे पूर्व शाहरूख के साथ फिल्म रब दे बना दी जोड़ी और जब तक है जान में काम कर चुकी है। चर्चा है कि फिल्म में एक और अभिनेत्री भी होगी।
बताया जाता है कि इन दोनों हीरोइन का रोल बराबरी का होगा। आनंद चाहते हैं कि शाहरुख के साथ बॉलीवुड की दो स्थापित अभिनेत्रियों को लिया जाए।
दीपिका इस फिल्म को करने वाली थी क्योंकि वो शाहरुख के साथ स्क्रीन पर फबती भी हैं लेकिन अब अनुष्का इस फिल्म में शामिल होंगी।