

बेंगलुरू। दुनिया की जानी-मानी कंपनी एप्पल के विख्यात आईफोन मोबाइल अब भारत में बेंगलुरू में बन सकते हैं।
इसके लिए एप्पल का ताइवान की एक कंपनी से करार होने जा रहा है। वहीं टैक्स में छूट और अन्य सुविधाओं के लिए इन कंपनियों ने कर्नाटक राज्य सरकार से भी संपर्क साधा है।
सूत्रों के मुताबिक यदि सब कुछ सही हुआ तो भारत के बेंगलुरू शहर में आईफोन बनाने का काम मार्च, 2017 के अंत तक शुरू हो सकता है। साथ ही आने वाले छह महीने में इसमें विस्तार किया जा सकता है।