

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को एआईसीसी के महासचिव अशोक गहलोत और सुशील कुमार शिंदे को क्रमश: गुजरात और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया।
बैठक में विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा। गहलोत को गुजरात में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह सहयोग करेंगे, जबकि पूर्व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाला साहेब थोरात हिमाचल प्रदेश में शिंदे को सहयोग करेंगे।
हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने दोनों राज्यों में जीत हासिल की है। मेघालय के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के विधायक यशोमति ठाकुर को राज्य समन्वयक नियुक्त किया गया है।
अनिल थॉमस, नेट्टा डिसूजा और सुसांतो बोरगोहेन को मंडल समन्वयक नियुक्त किया गया है। ये सभी चुनाव संबंधित कार्य में एआईसीसी के महासचिव सीपी जोशी और सचिव विजया लक्ष्मी साधो को सहयोग करेंगे।