

नगांव। मध्य असम के नगांव जिला शहर के नेहरूबाली में गुरुवार को गुवाहाटी से इटानगर जा रहे हेलीकाप्टर में अचानक आई यांत्रिक खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिग कराई गई।
हेलीकाप्टर में सवार सभी 8 लोग सुरक्षित बताए गए हैं। हेलीकाप्टर में 6 क्रू मेंबर और 2 यात्री सवार थे।
स्काईवन कंपनी का एमआई-17 हेलीकाप्टर आज गुवाहटी से इटानगर जा रहा था। नगांव शहर के ऊपर पहुंचने पर पायलट को पता चला कि तेल की टंकी में रिसाव हो रहा है।
उसने तुरंत नगांव जिले के नेहरूबाली खेल मैदान में हेलीकाप्टर की सुरक्षित लैंडिग करा दी जिसके चलते एक बड़ा हादसा टल गया।