![बद्रीनाथ की दुल्हनियां का पहला टीजर जारी बद्रीनाथ की दुल्हनियां का पहला टीजर जारी](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2017/01/badrinath.jpg)
![badrinath ki dulhania : official teaser released](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2017/01/badrinath.jpg)
मुंबई। वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी वाली नई फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनियां का टीजर सोमवार को रिलीज हो गया।
करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। 10 मार्च को होली के मौके पर रिलीज होने जा रही इस रोमांटिक फिल्म की ये जोड़ी इससे पहले हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां में काम कर चुकी है।
कहा जा रहा है कि बद्रीनाथ की दुल्हनियां हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां का प्रीक्वल है। शशांक ने ही हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां का निर्देशन भी किया था और वो फिल्म भी करण जौहर के प्रोडक्शन में ही बनी थी।