

अजमेर। सेवा भारती की अजमेर ईकाई की ओर से सेवा बस्ती पहाडगंज में नवीन बाल संस्कार केन्द्र का श्रीगणेश किया गया।
अजमेर नगर क्रमांक एक में इस मौके पर राजस्थान के सामाजिक समरसता के प्रांतीय संयोजक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य तुलसीनारायण का सान्निध्य प्राप्त हुआ।

उन्होंने सेवा भारती की ओर से संचालित किए जाने वाले केन्द्रों की महत्ता पर प्रकाश डाला। सेवा भारती विभाग मंत्री माननीय रामचरण बंसल, महानगर सेवा प्रमुख शैलेन्द्र ने भी विचार व्यक्त किए।
इससे पहले भारत माता और सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण केन्द्र का विधिवत श्रीगणेश किया गया। बस्ती में ही बालसंस्कार केन्द्र खुलने से उत्साहित बालक बालिकाओं ने सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र का पाठ किया तथा कविताएं भी सुनाईै।
https://www.sabguru.com/sewa-bharti-ajmer-annual-ceremony/
https://www.sabguru.com/sewa-bharti-ajmer-annual-function-and-fagotsav-2016/