Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
भाजपा ने जारी की 11 उम्मीदवारो की तीसरी सूची - Sabguru News
Home Bihar भाजपा ने जारी की 11 उम्मीदवारो की तीसरी सूची

भाजपा ने जारी की 11 उम्मीदवारो की तीसरी सूची

0
भाजपा ने जारी की 11 उम्मीदवारो की तीसरी सूची
bihar polls : bjp releases 3rd list, names of 11 candidates
bihar polls : bjp releases 3rd list, names of 11 candidates
bihar polls : bjp releases 3rd list, names of 11 candidates

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आज बिहार चुनावों के लिए अपने 11 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी। इसके पहले भाजपा ने पहली सूची में 43 और दूसरी में 99 सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

यह सूची आज पार्टी कार्यलय में भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति के सचिव जगत प्रकाश नड्डा ने बिहार के भाजपा प्रभारी भूपेन्द्र यादव की उपस्थिति में जारी की।

सूची में 11 नाम हैं पहले चरण के लिये मोहिनुद्दिन नगर से सतेन्द्र सिंह, गोविंदपुर से फुला देवी यादव, अमरपुर से मृणाल शेखर। तीसरे चरण के लिए नालंदा से  कौशलेन्द्र कुमार, इस्लामपुर से विरेन्द्र गोप।

चौथे चरण  के लिये मीनापुर से अजय कुशवाहा, कुर्हनी से केदार गुप्ता, फुलपरास से राम सुंदर यादव और पांचवें चरण के लिए बहादूर गंज से अवध बिहारी सिंह (आरक्षित), कोचधामन से अब्दूर रहमान, रूपौली से परमानंद मंडल ।

उल्लेखनीय है कि इसके पहले भाजपा ने पहली सूची में 43 और दूसरी में 99 सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा की थी। अब चार सीटों पर भाजपा की ओर से उम्मीदवार घोषित करने बाकी हैं।