

भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय युवती मूलत: बिहार की रहने वाली है।
वह भोपाल के वर्धमान ग्रीन सिटी अयोध्या नगर में रहती है। आरोपी निशांत अयोध्या नगर के दुर्गेश विहार में रहता है।
आरोपी शादी का झांसा देकर काफी समय से युवती के साथ दुष्कर्म कर रहा था। लड़की ने जब शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने पीडि़ता को छोड़ दिया।
युवती ने पुलिस को बताया कि दोनों ने इंदौर में साथ में नर्सिंग की पढ़ाई और कुछ समय तक एक अस्पताल में साथ काम किया था। कुछ समय पहले ही दोनों भोपाल शिफ्ट हुए थे।
वे अयोध्या नगर में लिव इन में रहे। इसके बाद आरोपी ने अलग कमरा ले लिया और युवती से दूरी बना ली। उसने शादी से भी इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने आरोपी निशांत के खिलाफ अयोध्या नगर थाने में मामला दर्ज करवाया।