

सबगुरु न्यूज-सिरोही। भाजपा सरकार और संगठन द्वारा कार्यकर्ताओं के ढाई साल से दिए हुए घावों के उपचार के लिए सोमवार को मंत्रियों का समूह सिरोही आ रहा है। बूथ कार्यकर्ताओं से मुलाकात के इस कार्यक्रम में फिलहाल आम जनता से मिलने का कोई प्लान नहीं है।
दो दिन तक ये 6 मंत्री कर्यकर्ताओं और पदाधिकारियों सेमिलेंगे। और अंत में मंगलवार को जिले के अधिकारीयों के साथ बैठक करेंगे। वैसे दावा ये किया जा रहा है कि सभी भेदभाव भुलाकर रविवार को सभी लोगों ने एकजुटता दिखाई है।
लेकिन रविवार को राजेंद्र राठौड़ और सुरेन्द्र सिंह टीटी के साथ माउंट आबू में होने वाली अनौपचरिक बैठक में आमंत्रित नहीं किये जाने पर पदाधिकारीयों पर आम कार्यकर्ता को नजरअंदाज किये जाने का आरोप सोशल मीडिया में भाजपा कार्यकर्ता लगाते दिखे।
जिलाप्रवक्ता रोहित खत्री के अनुसार सोमवार 27 जून को सुबह नौ से दस बजे भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आगंतुक कार्यकर्ताओं का मंडल अनुसार रजिस्ट्रेशन किया जाऐगा।
राजस्थान सरकार के चिकित्सा मंत्री व प्रभारी मंत्री राजेन्द्रसिंह राठौड, उद्योग मंत्री गजेन्द्रसिंह खिंवसर, श्रम मंत्री सुरेन्द्रपालसिंह टीटी, राजस्व मंत्री अमराराम चैधरी, गौपालन मंत्री ओटाराम देवासी, प्रदेश बीसूका उपाध्यक्ष डाॅ दिगम्बर सिंह, सांसद देवजी पटेल, प्रदेश संगठन मंत्री अशोक लाहोटी, विधायक जगसीराम कोली, समाराम गरासिया, जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया जिला बूथ सम्मेलन के लिए सुबह दस बजे आऐगे। महिला मोर्चा द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा।
प्रातः साढे दस बजे दीप प्रज्वलन, स्वागत व राष्ट्रीय गान होगा। जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चैधरी द्वारा स्वागत भाषण व संगठन की भूमिका बताई जाऐगी। सुबह ग्यारह बजे जिला स्तरीय बूथ सम्मेलन में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनओं से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया जाऐगा और सरकार द्वारा हुऐ विकास कार्यो की जानकारी दी जाऐगी।
दोहपर तीन बजे से मंत्री समूह द्वारा मंडल कार्यकारणी, जनप्रतिनिधि, बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद होगाऔर कार्यकर्ता अपनो से अपने मन की बात करेगे।
मंगलवार 28जून को प्रातः 9बजे से वरिष्ठ नेताओं व पूर्व जिलाध्यक्षों के साथ मंत्री समूह व सगंठन पदाधिकारीयों के साथ चर्चा होगी। प्रातः दस बजे से जिलाध्यक्ष, विधायकगण, सांसदगण व नगरपालिका अध्यक्ष, प्रधान व पूर्व जनप्रतिनिधियों और पूर्व जिला पदाधिकारीयों के साथ बैठक होगी।

-मंत्री देवासी और सांसद ने किया जिला बूथ स्तरीय सम्मेलन की तैयारीया का निरीक्षण
सिरोही। सांसद देवजी पटेल ने भाजपा जिला बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारीयां का आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। सांसद ने कहा कि ऐसा पहला जिला बूथ सम्मेलन हो रहा है इसको सफल बनाने के लिए व्यवस्थाओं में कोई कमी नही होनी चाहिए। कार्यक्रम की रूप रेखा के बारे पदाधिकारीयों से जानकारी ली। जिला प्रवक्ता रोहित खत्री, नगर अध्यक्ष सुरेश सगरवंशी, जिला उपाध्यक्ष भवानीसिंह, अशोक पुरोहित, जिला कार्यलय प्रभारी जुजारसिंह, नगर महामंत्री महिपालसिंह चारण, हरिश दवे, ओर कई कार्यकर्ता मौजूद