Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
किसान मोर्चा पदाघिकारियों ने रखे राजस्थान से जुड़े सुझाव - Sabguru News
Home Headlines किसान मोर्चा पदाघिकारियों ने रखे राजस्थान से जुड़े सुझाव

किसान मोर्चा पदाघिकारियों ने रखे राजस्थान से जुड़े सुझाव

0
किसान मोर्चा पदाघिकारियों ने रखे राजस्थान से जुड़े सुझाव
bjp president Amit Shah addressing kisan morcha national working committee meet in noida
bjp president Amit Shah addressing kisan morcha national working committee meet in noida
bjp president Amit Shah addressing kisan morcha national working committee meet in noida

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 11-12 जनवरी को ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में सम्पन्न हुई। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शैलाराम सारण ने बताया कि मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी, प्रदेश महामंत्री शैलाराम सारण, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्यओं ने इसमें भाग लिया।

अलग-अलग सत्रों में विषयवार राजस्थान के किसानों एवं कृषि से सम्बधित कई सुझाव केन्द्रीय कार्यसमिति में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, राष्ट्रीय संगठक हृदय नाथ सिंह, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपाल सिंह तोमर, राष्ट्रीय प्रभारी किसान मोर्चा चौधरी सतपाल मलिक एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, कृषि राज्य मंत्री संजीव बालियान एवं पूर्व केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष रख कर राजस्थान की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार भविष्य में किसानों के हित की योजनाएं जैसे वर्षा जल संरक्षण, यमुना नदी से राजस्थान को जल लाभ दिलाने, वर्षा अधीजल का सदुपयोग, शुष्क खेती सूखे के प्रभाव से निपटने के लिए योजना, देशी गौ-संवर्धन – एवं जैविक खेती का विस्तार व विकास स्थानीय फसले बाजरा, मक्का, मूंग, मोठ, ग्वार, कपास, गेंहू, तिलन फसलो के सरकारी स्तर पर लाभदारी मूल्यों पर खरीद व्यवस्था आदि अनेक विषयो पर विस्तार से चर्चा की।

केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह एवं राज्य कृषि संजीव बालियान ने किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि केन्द्र सरकार किसानों के कल्याण हेतु हर सम्भव प्रयास कर रही है। राज्यों को प्रत्येक योजनामद में समय पर राज्यों का बजट आवंटन कर रही है एवं भविष्य में राज्यों को यथा संभव आवश्यकता अनुसार बजट दिलाया जाएगा।

यह भी आवाहन किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपेक्षा है कि कृषि प्रधान देश भारत में किसान मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर देश के अन्नदाता धरतीपुत्रों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ दिलाने में अपना दायित्व निभाएं।

जैसे-जैसे योजनाओं एवं कृषि क्षेत्र में सुधार, विकास, विस्तार के सुझाव राज्यों के माध्यम से प्राप्त होगें। केन्द्रीय कृषि कल्याण मंत्रालय उन पर गंभीरता से विचार करके यथा संभव उनका किसानो को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाने के लिए सदैव प्रयतन शील है।