Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
प्रधानमंत्री की उदयपुर रैली में सिरोही से जाएंगे भाजपाई, सौंपा दायित्व – Sabguru News
Home Latest news प्रधानमंत्री की उदयपुर रैली में सिरोही से जाएंगे भाजपाई, सौंपा दायित्व

प्रधानमंत्री की उदयपुर रैली में सिरोही से जाएंगे भाजपाई, सौंपा दायित्व

0
प्रधानमंत्री की उदयपुर रैली में सिरोही से जाएंगे भाजपाई, सौंपा दायित्व
bjp officebearer of siorih mansdal during meeting in dak bunglow sirohi
bjp officebearer of siorih mansdal during meeting in dak bunglow sirohi

सबगुरु न्यूज-सिरोही। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंगलवार 29 अगस्त को उदयपुर आगमन आयोजिन आमसभा में हिस्सा लेने के लिए भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश सगरवंशी की अध्यक्षता में व सभापति ताराराम माली के मुख्य आतिथ्य में स्थानीय डाक बंगले में बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियो व कार्यकर्ताओ को सेक्टर एवं वार्डवार जिम्मेदारिया सौपी तथा दायित्व सौंपे।

मण्डल अध्यक्ष सुरेश सगरवंशी ने भाजपा पदाधिकारियों से विचार विमर्श कर वार्ड सं. 1, 2, 3 पार्षद षंकरसिंह परिहार व श्रीमती प्रकाश कंवर, वार्ड सं. 5, 6, 7 पार्षद मगन मीणा, अमिया देवी व वार्ड सं. 8, 9, 10, 11 जुजाराम देवासी, गिरिश गोयल को, वार्ड नं. 12, 13, 14 में पार्षद जितेन्द्र खत्री वरणछोड प्रजापत, वार्ड नं. 16, 17, 18 माणक सोनी व नितिन रावल को, वार्ड नं. 19, 20, 21 प्रकाश पटेल व जब्बरसिंह को, वार्ड नं. 22, 23, 24, 25 में उपसभापति धनपतसिंह राठौड व पार्षद विरेन्द्र एम. चौहान को दायित्व दिया।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष अशोक पुरेाहित, देवाराम प्रजापत, सोशल मीडिया जिला प्रभारी हरीश दवे, मणी देवी माली, शर्मिला गुप्ता, जमनादेवी, रणछोड पुरोहित, अनिल सगरवंशी, रामेश्वर कंसारा समस्त दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बैठक को सम्बोधित करते हुए नगर अध्यक्ष सुरेश सगरवंशी व सभापति ताराराम माली ने कहा कि मंगलवार प्रातः 9.00 बजे रामझरोखा मैदान से भाजपा कार्यकर्ताओ की बसें उदयपुर रवाना होगी।

सभी वार्डो में नगर मण्डल भाजयुमो, महिला मोर्चा समेत सभी मोर्चा व प्रकोष्ठो के कार्यकर्ताओ में भारी जोश है। उदयपुर जाने की तैयारियो को लेकर अपने नाम सेक्टर प्रभारियो को सोमवार तक अवष्य वार्ड वाईज अवगत करावें ताकि मार्ग में व्यवस्थाओ का सुचारू प्रबंध किया जा सके।