Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
BJP wins big in Maharashtra council polls, modi says poor back demonetisation
Home Breaking महाराष्ट्र : नगर परिषद व पंचायत चुनावों में भाजपा बनी नंबर वन

महाराष्ट्र : नगर परिषद व पंचायत चुनावों में भाजपा बनी नंबर वन

0
महाराष्ट्र : नगर परिषद व पंचायत चुनावों में भाजपा बनी नंबर वन
BJP wins big in Maharashtra council polls, modi says poor back demonetisation
BJP wins big in Maharashtra council polls, modi says poor back demonetisation
BJP wins big in Maharashtra council polls, modi says poor back demonetisation

मुंबई। महाराष्ट्र में रविवार को संपन्न हुए नगर पालिका व नगर पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने आशातीत प्रदर्शन करते हुए नंबरवन तक पहुंचने में सफल रही है।

इन चुनावों में भाजपा के बाद कांग्रेस व उसके बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी तथा सबसे अंत में शिवसेना का नंबर लगा है।

प्रधानमंत्री द्वारा लागू की गई नोटबंदी के परिप्रेक्ष्य में देखें तो इन चुनावों में मतदाताओं ने प्रधानमंत्री के नोटबंदी का जैसे समर्थन ही किया है।

मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में संपन्न हुए 147 नगरपालिका व 17 नगरपंचायत चुनाव के परिणाम सोमवार को आम जनता के सामने आए हैं। इनमें सर्वाधिक नगरपालिका पर भाजपा ने अपना कब्जा जमा लिया है।

इसी तरह नगराध्यक्ष का सीधे आम जनता से चुनाव कराया गया था, इसमें 30 से अधिक नगराध्यक्ष भाजपा के चुने गए हैं। हालांकि अभी तक मतगणना जारी है लेकिन इस समय जो रुझान चल रहे हैं, उनमें और आने वाले परिणामों में कोई ज्यादा परिवर्तन के आसार नहीं दिख रहे हैं।

नगर निकाय चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के गृहक्षेत्र में भाजपा ने बाजी मारी है। इसी प्रकार राकांपा नेता जयंत पाटली के गृहक्षेत्र इस्मालपुर में भी राकांपा को पटखनी खानी पड़ी है।

कांग्रेस नेता नारायण राणे किसी तरह अपना गृह क्षेत्र बचाने में सफल रहे हैं, लेकिन अपने पड़ोस चिपलुन को वह नहीं बचा सके, यहां शिवसेना ने कब्जा जमा लिया है।

राकांपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे किसी तरह अपना गृह क्षेत्र रोहा बचाने में सफल रहे हैं। परली में मंत्री पंकजा मुंडे अपना पुश्तैनी गढ़ नहीं बचा सकी, यहा राकांपा नेता व उनके चचेरे भाई धनंजय मुंडे का वर्चस्व कायम हो गया है।

इसी तरह भाजपा के कृषि मंत्री पांडुरंग फुंडकर, विजय कुमार गावित, राम शिंदे, वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार, जयकुमार रावल अपने गृह क्षेत्र में भाजपा को बढ़त दिलाने में सफल रहे हैं।

महाराष्ट्र सदन घोटाले में इस समय जेल में बंद राकांपा नेता छगन भुजबल को नाशिक में सबसे बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है, लेकिन यहां शिवसेना ने वर्चस्व स्थापित किया है।

भाजपा की जीत पर मोदी ने जताया जनता का आभार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र की जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि नगर परिषद के चुनावों में भाजपा को शानदार जीत दिलाकर पार्टी और मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस के प्रयासों पर जो भरोसा जताया है उसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की प्रशंसा करता की जिनके जमीनी स्तर पर किए गए कार्यों की बदौलत जनता में भाजपा के प्रति भरोसा बढ़ा है। यह गरीबों और विकास के लिए भाजपा की राजनीति की जीत है।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने व्यंग्य करते हुए कहा कि यह विपक्ष के लिए एक कड़ा संदेश है जो जनता की ओर से आया है। भाजपा बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा के विकास की राजनीति में जनता ने जो भरोसा जताया है, उसके लिए महाराष्ट्र की जनता को धन्यवाद देता हूं।

यह परिणाम विपक्ष के लिए एक चेतावनी है जो जनता को नोटबंदी के मुद्दे पर गुमराह कर रही है। गौरतलब है कि 2501 सीटों में से भाजपा को 610 पर, शिवसेना ने 402, एनसीपी को 482 और कांग्रेस को 408 सीटों पर जीत मिली।