

नई दिल्ली। भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन लॉजिस्टिक बाजार ब्लैकबक ने गुरुवार को अपने सबसे बड़े इकाइयों में से एक ब्लैकबक (जिंका लाजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड) का मुख्य संचालन अधिकारी अरविंद सिंघल को बनाने की घोषणा की।
इससे पहले अरविंद सिंघल ब्लूस्टोन के मुख्य संचालन अधिकारी थे। इससे पहले व टैक्सी फार स्योर के सीईओ थे। अरविंद को 17 सालों का अनुभव है। उन्होंने मैकडोनाल्ड, रिलायंस कम्युनिकेशन, नोकिया, मारिको और एशियन पेंट्स जैसी कंपनियों के साथ काम किया है। अरविंद ने आईआईटी बंबई से इंजीनियरिंग और आईआईएम कोलकाता से पढ़ाई की है।
इस मौके पर ब्लैकबक के सीईओ राजेश याबाजी ने कहा कि हम अपने साथ अरविंद को लाकर खुश हैं। हमें पूरा भरोसा है कि इस जुड़ाव से माल भाड़ा पारिस्थितिक तंत्र को पुनर्भाषित करने में तेजी आएगी।
अरविंद सिंघल ने कहा कि मैं ब्लैक बक टीम का हिस्सा बनकर खुश हूं, जो भारतीय परिवहन उद्योग को बदलने के रास्ते पर है।