![बोइंग 747 की परीक्षण उड़ान श्रीनगर में उतरी बोइंग 747 की परीक्षण उड़ान श्रीनगर में उतरी](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2017/07/boing-747.jpg)
![Boeing 747 trial flight lands at Srinagar](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2017/07/boing-747.jpg)
श्रीनगर। एयर इंडिया की बोइंग 747 की पहली सफल परीक्षण उड़ान बुधवार को श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरी। हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि एयर इंडिया ने पहली बार परीक्षण उड़ान संचालित की।
एयर इंडिया हज यात्रियों को ढोने के लिए 25 जुलाई से श्रीनगर से सऊदी अरब के लिए बोइंग 747 का संचालन करेगी।
जम्मू एवं कश्मीर से इस वर्ष कुल 8,100 लोग हज यात्रा पर जाएंगे। कोई 840 हजयात्री प्रति दिन श्रीनगर से सऊदी अरब के लिए उड़ान भरेंगे।