

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री टयूलिप जोशी शुक्रवार को 36 साल की हो गई। टयूलिप जोशी का जन्म 11 सितंबर 1979 को मुंबई में हुआ था।
वर्ष 2000 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया लेकिन खिताब नहीं जीत सकी। इसके बाद टयूलिप ने कई विज्ञापन फिल्मों में काम किया।
बॉलीवुड में टयूलिप जोशी ने अपने करियर की शुरूआत साल 2002 में प्रदर्शित यशराज बैनर तले बनी फिल्म मेरे यार की शादी है से की। फिल्म को टिकट खिड़की पर औसत सफलता मिली।

2003 में उन्होंने तेलुगु की विलेन और भहदी फिल्म मातृभूमि की। मातृभूमि टिकट खिड़की पर कामयाब नहीं हो सकी लेकिन उनके अभिनय को पसंद किया गया। इसके बाद टयूलिप जोशी ने दिल मांगे मोर, शून्य, धोखा, कभी कहीं, सुपरस्टारश, डैडी कूल, रनवे, होस्टल, बी केयरफुल, जय हो जैसी कुछ फिल्मों में काम किया।
इसके अलावा टयूलिप ने कुछ तेलुगु, पंजाबी और कन्नड़ भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है।