Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
UP के CM आदित्यनाथ पहुंचे हज़रतगंज थाने, मचा हडकंप – Sabguru News
Home Breaking UP के CM आदित्यनाथ पहुंचे हज़रतगंज थाने, मचा हडकंप

UP के CM आदित्यनाथ पहुंचे हज़रतगंज थाने, मचा हडकंप

0
UP के CM आदित्यनाथ पहुंचे  हज़रतगंज थाने, मचा हडकंप
chief minister yogi adityanath may also ban liquor in uttar pradesh
chief minister yogi adityanath may also ban liquor in uttar pradesh
chief minister yogi adityanath

सबगुरु न्यूज़-लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अचानक लखनऊ के हैरतगंज थाने जा पहुंचे, इससे पुलिस स्टेशन में हड़कम्प मच गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हज़रतगंज थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान up के डीजीपी जावेद अहमद भी उनके साथ थे।

निरीक्षण की सूचना किसी को नहीं दी थी, लेकिन अधिकारियों को ज़रूर बताया ताकि वे पहुंच सकें। उन्होंने यहां पर महिला थाने और साइबर सेल का भी निरीक्षण किया। उल्लेखनीय कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने गृह विभाग अपने पास ही रखा है।

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में क़ानून का राज स्थापित होगा। पुलिस के आमजन के साथ दोस्ताना सम्बंध हों। उन्होंने कहा कि ये पहला निरीक्षण नहीं है। ये शुरुआत है।