Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
यात्री बस खाई में गिरने से 2 महिलाओं की मौत, 30 घायल - Sabguru News
Home Madhya Pradesh यात्री बस खाई में गिरने से 2 महिलाओं की मौत, 30 घायल

यात्री बस खाई में गिरने से 2 महिलाओं की मौत, 30 घायल

0

bus copy
उज्जैन। जावरा से उज्जैन आ रही एक यात्री बस के शनिवार दोपहर को खाई में गिर जाने से बस में सवार 2 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं 30 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया है।
जानकारी के अनुसार बस जावरा से उज्जैन के लिए जा रही थी। इंगोरिया के पास इसका अगला टायर फट गया। दोपहर दो बजे के करीब बस खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में बस में सवार 45 वर्षीय शांतिबाई पति सेवाराम और एक अन्य महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरी महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई। दुर्घटना में घायल लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here