![सोशल मीडिया पर योगी की आपत्तिजनक तस्वीर डाली, 7 मुस्लिम युवक नामजद सोशल मीडिया पर योगी की आपत्तिजनक तस्वीर डाली, 7 मुस्लिम युवक नामजद](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2017/10/yojmnkj.jpg)
![Case against 7 Muslim youths over Yogi Adityanath photo](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2017/10/yojmnkj.jpg)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीर डालने पर महाराजगंज जिले के सात मुस्लिम युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने यह जानकारी शुक्रवार को दी। पुलिस में शिकायत हिंदू युवा वाहिनी के नरसिंह पांडे ने दर्ज कराई है।
शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने मुख्यमंत्री की तस्वीर में फोटोशॉप के जरिए काट-छांट की और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा गया है कि इस कृत्य से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।