

नई दिल्ली। महानायक अमिताभ बच्चन की मुशकिलें कम होती हुई नजर नहीं आ रही है, मैगी विवाद के बाद अब वह एक नए विवाद में फंस गए हैं।
इस बार बिग बी अकेले नहीं उनके बेटे अभिषेक भी विवाद में उनके साथ है। इन दोनों अभिनेताओं के खिलाफ गाजियाबाद की एक अदालत में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान को लेकर केस दर्ज हुआ है।
बिग बी के खिलाफ ये केस एनजीओ ‘मित्र’ से जुड़े चेतन धीमान ने दर्ज कराया है।
उन्होंने अपने शिकायत में कहा है कि 15 फरवरी 2015 को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए वल्र्ड कप मैच के दौरान अमिताभ-अभिषेक ने अपने शरीर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को अपमानजनक तरीके से लपेटा था।
भारत की जीत के बाद दोनों तिरंगे के साथ जश्न मनाते नजर आए थे। राष्ट्रीय ध्वज का इन दोनों ने अपमान किया था। एक भारतीय नागरिक होने के नाते मुझे उनका यह रवैया पसंद नहीं आया।
चेतन धीमान के वकील संजय शर्मा ने कहा कि शिकायतकर्ता और उनके पांच दोस्तों ने अमिताभ चेतन धीमान के वकील संजय शर्मा के मुताबिक, शिकायतकर्ता और उनके पांच दोस्तों ने ये सब देखा था।
उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में 13 जुलाई को सुनवाई होगी। इसी दिन उनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे। उनके मुताबिक, दोनों की इस हरकत से देश के मान-सम्मान को ठेस पहुंची है।