![प्लाट आवंटन घोटाला : हुड्डा के करीबी रिश्तेदारों पर सीबीआई ने कसा शिकंजा प्लाट आवंटन घोटाला : हुड्डा के करीबी रिश्तेदारों पर सीबीआई ने कसा शिकंजा](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/05/houdda.jpg)
![CBI raids in delhi, 16 other place in Panchkula industrial plot allotment scam](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/05/houdda.jpg)
चंडीगढ़। पंचकूला में प्लाट आवंटन घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने शनिवार को देश की राजधानी दिल्ली समेत पंचकूला में करीब कई जगहों पर रेड की है। सीबीआई ने पंचकूला के 6, 11 और 17 सेक्टर में दबिश दी है।
सीबीआई की इस रेड से हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंद्र सिंह हुड्डा मुसीबतों से घिरते नजर आ रहे हैं। हरियाणा की पूर्व हुड्डा सरकार के कार्यकाल के दौरान कथित तौर पर पंचकूला में प्लाट आवंटन घोटाला हुआ था। जिसमें पूर्व सरकार ने अपने चहेतों को नियमों का उल्लंघन करके पंचकूला में 14 औद्योगिक प्लाट अलॉट करने के आरोप थे।
इन अलॉटीज में अधिकतर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी रिश्तेदार भी शामिल थे। हुड्डा सरकार के कार्यकाल के दौरान वर्ष 2011 में पंचकूला में औद्योगिक प्लाट आवंटित करने के लिए आवेदन मांगे थे।
यह प्लाट 496 स्केवयर मीटर से लेकर 1280 स्केवयर मीटर तक के थे। जिसकी एवज में हुडा के पास 582 आवेदन आए थे। जिनमें से अलाटमेंट के लिए 14 का चयन किया गया था। इस आवंटन में जमकर भाई भतीजावाद हुआ था।
भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही इस मामले की जांच विजिलेंस ब्यूरो के हवाले की थी। जिसके बाद यह मामला सीबीअाई को सौंप दिया गया था।