

मुंबई। बॉलीवुड की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का मानना है कि सेलेबेट्रीज की लाइफ फेक नहीं होती है।
दीपिका इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म तमाशा के प्रमोशन में व्यस्त है। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। दीपिका ने इस बात को सिरे से खारिज किया है कि सेलेब्रेटीज का जीवन भ्रम के समान होता है।
उन्होंने कहा मुझे नहीं लगता कि सेलेब्रेटीज की लाइफ फेक होती है। हमारे ऊपर भी कुछ जिम्मेदारियां होती है। कई बार हमें युवा रोल मॉडल के तौर पर लेते हैं। इस लिहाज से हमें कई बार सतर्कता बरतना होती है। यह बात सही है कि हम वैसा जीवन जीते हैं जैसा हम जीना चाहते हैं लेकिन वहां भी हमें कई बातों का ध्यान तो रखना ही पड़ता है।

रणबीर कपूर और रणवीर सिंह के साथ दीपिका की ऑनस्क्रीन दूसरों के मुकाबले अच्छी नजर आती है। इस पर दीपिका ने कहा इस बात का पूरी श्रेय फिल्म के डायरेक्टर्स को जाता है। उन्होंने रोल अच्छे ढंग से लिखा होता है।
साथ ही यह उस रोल पर भी निर्भर होता है कि फिल्म के हिसाब से उसे कैसा लिखा गया है। हम कैसा परफॉर्म करेंगे यह बात डायरेक्टर्स पर ही निर्भर होती है। उन्होंने कहा रणबीर के साथ ये जवानी है दीवानी की तुलना में रामलीला में रणवीर और मेरी केमिस्ट्री काफी अलग रही।