
लॉस एंजेलिस। जानेमाने गायक क्रि स मार्टिन अपनी पहली पत्नी ग्वेनेथ पाल्ट्रो के पड़ोसी बन गए हैं। क्रिस मार्टिन ने यहां बेंटवुड में ग्वेनेथ पाल्ट्रो के घर की बगल में एक घर खरीदा है। उन्होंने यह घर अपने बच्चों के साथ समय बिताने के लिए खरीदा है। उनकी पाल्ट्रो से दो बच्चे हैं।…
मार्टिन ने यह घर कथित तौर पर 67.5 लाख डॉलर में खरीदा है जिसमें पांच शयनकक्ष और सात स्नानघार हैं। बताया जाता है कि पाल्ट्रो की मां ने मार्टिन को उनके नए घर मेंशिफ्ट होने में मदद की थी। यही पर हाल ही में पाल्ट्रो का 42वां जन्मदिन मनाया गया था। मार्टिन और पाल्ट्रो ने 10 साल तक वैवाहिक बंधन में बंधे रहने के बाद मार्च में अलग होने की घोषणा की।