![जलमहल की पाल पर आयोजित फ्लावर शो का राजे ने किया अवलोकन जलमहल की पाल पर आयोजित फ्लावर शो का राजे ने किया अवलोकन](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/11/raje-jal.jpg)
![cm vasundhara raje visits flower show organised at jal mahal jaipur](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/11/raje-jal.jpg)
जयपुर। नगर निगम जयपुर द्वारा रिसर्जेंट राजस्थान के अवसर पर 20 से 22 नवम्बर तक जलमहल की पाल पर आयोजित फ्लावर.शो का शनिवार को सांयकाल 5 बजे मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने अवलोकन किया।
इस अवसर पर नगरीय आवासन एवं स्वायत्त शासन मंत्री राजपाल सिंह शेखावात,सांसद रामचरण बोहरा,विधायक सुरेन्द्र पारीक,महापौर निर्मल नाहटा,उप महापौर मनोज भारद्वाज,आयुक्त आशुतोष ए.टी.पेडणेकर एवं नगर निगम की सभी समितियों के अध्यक्ष एवं पार्षद, नगर निगम अधिकारी एवं बहुत बड़ी संख्या में फ्लावर शो देखने आये आम नागरिक उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने फ्लावर शो में गहरी रूचि दिखाई। उन्होंने लगभग एक घंटे तक फ्लावर शो में घूमकर पेड़-पौधे एवं फूले के बारे में उद्यानविज्ञ सुबोध लोढ़ा से जानकारी प्राप्त की।
![cm vasundhara raje visits flower show organised at jal mahal jaipur](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/11/jalm.jpg)
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियां शहर के हर कोने में लगायी जाये जिससे आम नागरिकों को जानकारी मिल सकें। उन्होंने नगर निगम के प्रयास की सराहना भी की।
इस अवसर पर निगम आयुक्त पेडणेकर ने बताया कि फ्लावर-शो में 150 प्रजातियों के पौधे प्रदर्शित किये गये है। जिनमें लेक्सोनियां, बिजोनियां आर्किट, रोजेज, ग्रोमेलाईट्स, सकलेन्टस्, केटस, फर्न, हाईविस्कस, गुडामानिया, लिलियम, जरबेरा, पिंटास, पिटूनिंया, लिगोनियाज, पन्सेटिया, फ्राईसैथियम, एन्थोरियम, मिनिचर रोज, कोलियस, इम्पैन्सेसए मण्डबेलिया आदि शामिल है।
उक्त प्रजातियों के पौधे मुख्यतः बंगलूरू, कोलकत्ता, पूणे, नैनीताल, आंध्रप्रदेश से मंगाये गये है। इसके साथ ही फ्लावर शो में थाईलैण्ड, ऑस्ट्रेलिया एवं अमेरिका से मंगाये गये पौधों की कुछ प्रजातियां प्रदर्शित की गयी है।
फ्लावर शो में फूलों के साथ-साथ इण्डोर प्लान्ट,मनीप्लान्ट आदि भी दर्शाये गये है।फ्लावर.शो का बड़ी संख्या में देशी.विदेशी पर्यटकों ने आनन्द ले रहे है। इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूल छात्र.छात्राओं के साथ.साथ नागरिकों की उपस्थिति भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे है।