

बोगोटा। दक्षिण अमरीकी देश कोलम्बिया के दक्षिण-पश्चिमी सीमावर्ती प्रांत पुतुतमायो में भूस्खलन की चपेट में आने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 60 अन्य घायल हो गए।
प्रांत के मेयर जोस अंटोनियो कास्त्रो ने कहा कि घंटों हुई भारी बारिश के कारण कई नदियां लबालब भर गई जिसके बाद राजधानी मकोआ की सड़कों और घरों में कीचड़ भर गया।
कास्त्रों ने स्थानीय रेडियाे काराकोल से कहा कि यह एक बड़ा इलाका है। कई घरों का एक बड़ा हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आ गया।
हालांकि लोगों को इसकी चेतावनी दी गई थी और उन्हें अपने घरों से निकलने के लिए पर्याप्त समय था लेकिन 17 घर इसकी चपेट में आ गए।