

लखनउ। सपा सुप्रीमो मुलायमसिंह यादव और उनके पुत्र अखिलेश यादव के मध्य सुलह हो गई है। अब पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव रविवार को आयोज्य सपा के राष्ट्रीय प्रतिनिधियों की बैठक बुलवाएंगे। परंतु अब इसके मुद्दे पूर्व से भिन्न होंगे। इधर, शिवपालसिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके समर्थक रामगोपाल यादव का निलम्बन वापस लेने की घोषणा की है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को मुलायमसिंह यादव की ओर से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव को पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद शनिवार को लखनउ मे शिवपालसिंह यादव और अखिलेश यादव के समर्थकों के मध्य में हाथापाई हो गई थी।
इधर, आजम खान की मध्यस्थता में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को मुलायमसिंह यादव के घर पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार उन्होंने पार्टी से अमरसिंह के निष्कासन व 12 सितम्बर से पूर्व की स्थिति को बहाल किए जाने की शर्त मुलायमसिंह यादव के सामने रखी थी।
उधर, अपने निष्कासन के बाद सपा राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने सोमवार को जनेश्वर मिश्र पार्क में सपा के राष्ट्रीय प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की थीं। कयास लगाए जा रहे थे कि इस बैठक में शिवपलासिंह यादव को पार्टी से निकालने का निर्णय किया जा सकता था। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अब सुलह हो जाने के बाद रामगोपाल यादव ने यह बैठक नहीं आहूत करने का निर्णय किया है।