

सबगुरु न्यूज-शिवगंज। श्री काम्बेश्वर महादेव मन्दिर धाम से शिवगंज तक क्षतिग्रस्त व खस्ताहाल सड़क के नवीनीकरण की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर शुक्रवार को आधा दिन के लिए शिवगंज शहर का बाजार बंद रहा।
शिवगंज से काम्बेश्वर महादेव जाने वाला मार्ग लम्बे अर्से से क्षतिग्रस्त पडा है। इस मार्ग पर धार्मिक यात्राएं होती है। इसके बावजूद लोगों की मांग के अनुसार इसे दुरुस्त नहीं किया गया। इस पर कांग्रेस के आह्वान पर शुक्रवार को शिवगंज शहर का बाजार आधा दिन बंद रखा गया। सवेरे से ही पूर्व विधायक संयम लोढा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने बाजार में भ्रमण करके सहयोग मांगा। व्यापारियों ने भी स्थानीय समस्या को देखते हुए इस अनुरोध को स्वीकारा और एक बजे तक के लिए अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।

नगर कांग्रेस कमेटी,शिवगंज के तत्वावधान में गांधी चौक पर 11 बजे आयोजित आमसभा को पूर्व विधायक संयम लोढ़ा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती गंगा बेन गरासिया ,शिवगंज पंचायत समिति प्रधान जीवाराम आर्य,उप प्रधान मोटाराम देवासी,श्री काम्बेश्वर महादेव मन्दिर ट्रस्ट के मंत्री ऐडवोकेट छगन गहलोत,सनातन धर्म सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश पंडित,कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष हमीद कुरैशी,नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती जुली चौहान,कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि अश्वीन गर्ग,रेवदर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भैरुभाई भाटी,युवा कांग्रेस के मुजफ्फर बेग,अजहरुद्दीन मेमन, पार्षद प्रकाशराज मीणा,पूर्व पार्षद वागाराम जटिया,ध्रुबाना ग्राम पंचायत के उप सरपंच अमरसिंह देवड़ा, केसरपुरा सरपंच आरती देवी भील, बड़गांव सरपंच पुष्पा कुमारी हीरागर इत्यादि ने सम्बोधित किया।
सभा में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वजींगराम घांची,पूर्वध्यक्ष पुखराज परिहार,गरासिया समाज के जिलाध्यक्ष निम्बाराम गरासिया,पूर्व प्रधान अचलाराम माली,नगरपालिका में नेता प्रतिपक्ष अब्बास अली,ईश्वर सिंह डाबरी,पार्षद महेन्द्र वाघेला,पूर्व पार्षद नारायण सोनी,किस्तूर घांची, केमिस्ट एसोसिएशन के सम्भागीय अध्यक्ष प्रवीण जैन,कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बाबू खान,महिला कांग्रेस की सुलोचना देवी,युवा कांग्रेस के अल्ताफ खान,श्रवणसिंह राव, पुरुषोत्तम मिन्हास,खिमचंद टेलर सहित बड़ी संख्या में नागरिक, व्यापारी,कांग्रेस कार्यकर्ता तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
सभा विसर्जन के पश्चात पूर्व विधायक संयम लोढ़ा व प्रमुख नेताओं ने डाक बंगला पहुँच कर सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियन्ता मीणा की उपस्थिति में अधीक्षण अभियन्ता आर.आर.माथुर को काम्बेश्वर सड़क के नवीनीकरण की मांग का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन थमाया। इसमें इस सडक को खान विभाग से मिल रही रॉयल्टी से मरम्मत करवाकर इसकी चौडाई पौने चार मीटर से सात मीटर करने की मांग की। मुख्यमंत्री के नाम भी कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा।
-तीन विधानसभा के तीनों विधायक मंत्री फिर भी बदहाली
शिवगंज कांम्बेश्वर सडक राजस्थान की तीन विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था का मार्ग है। इत्तेफाकन सिरोही, सुमेरपुर और बाली विधानसभा सीटों के विधायक वसुंधरा राजे सरकार में मंत्री हैं। इसके बावजूद इस सडक की बदहाली पर कटाक्ष करते हुए पूर्व विधायक संयम लोढा ने अपने उद्बोधन में कहा कि लाल बत्तियों में न तो करंट है और न ही रोशनी। यदि इनकी बातों की तवज्जो होती तो इन तीनों मंत्रियों के क्षेत्र की सडकों की इतनी बदहाली नहीं होती।