![अजमेर में राज्य सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन अजमेर में राज्य सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/12/ajmer-congress.jpg)
![Congress protest against raje government in Ajmer](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/12/ajmer-congress.jpg)
अजमेर। अजमेर जिला कांग्रेस, कांग्रेस से जुडे अग्रिम संगठनों कांग्रेस सेवा दल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस,एनएसयूआई से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों राज्यसरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने को लेकर मनाए जा रहे जश्न के विरोध में सडक पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा राज को कुशासन करार देते हुए डाक बंगले से जिला कलक्ट्रेट तक मार्च निकाला तथा धरना कर राज्यपाल के नाम कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।
![ajmer congress](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/12/congaj.jpg)
रैली और प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेता बीडी कल्ला समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
![ajmer congress](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/12/conghaj.jpg)
कांग्रेस का कहना है सरकार की आमजन विरोधी नीति के चलते जनता त्रस्त है और सरकार उपब्धियों का ढोल पीट रही है।
नसीराबाद में फूंका राजे का पुतला
![ajmer congress](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/12/nasirabad.jpg)
नसीराबाद में भी युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के सदस्यों ने वसुंधरा सरकार के दो साल के शासन को असफल करार देते हुए काला दिवस मनाया तथा मुख्यमंत्री का पुतना फूंका।
पार्टी कार्यकर्ता के हादसे में निधन पर पायलट ने जताया शोक
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने हनुमानगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर दिये गये धरने में भाग लेने नोहर से आ रहे कांग्रेस कार्यकर्ता इमरान की दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
पायलट ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को चिरशांति एवं शोक सन्तप्त परिजनों को यह दुरूख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। पायलट ने उक्त दुर्घटना में अन्य चार कांग्रेस कार्यकर्ता जो घायल हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी ईश्वर से प्रार्थना की है।