Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
दिल्ली चुनाव : दूसरी लिस्ट में माकन समेत 25 नाम - Sabguru News
Home India City News दिल्ली चुनाव : दूसरी लिस्ट में माकन समेत 25 नाम

दिल्ली चुनाव : दूसरी लिस्ट में माकन समेत 25 नाम

0

ajay maken

नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व सांसद अजय माकन को सदर बाजार और महाबल मिश्रा को द्वारका से चुनाव मैदान में उतारा है।

  • कांग्रेस ने बुधवार को 25 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है जिसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष योगानंद शास्त्री को मालवीय नगर से टिकट दिया गया है। दूसरी सूची में नई दिल्ली सीट के लिए अभी उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है।

    पार्टी ने इस बार बुराडी सीट से उम्मीदवार को बदल दिया है और वहां से जिले सिंह चौहान को टिकट दिया गया है। पिछली बार वहां दीपक त्यागी को उम्मीदवार थे।

    मुंडका सीट से भी पार्टी ने प्रत्याशी बदलते हुए रीता शौकीन को उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही पार्टी ने राज्य की 70 विधानसभा सीटों में से 49 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

    दूसरी सूची में कांग्रेस ने 14 सीटों पर उम्मीदवार बदल दिए हैं। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह को कांग्रेस ने इस बार आर के पुरम से टिकट नहीं दिया है। उनके स्थान पर लीला धर भट्ट को टिकट दिया गया है। किरारी से अमित मलिक के स्थान पर प्रत्युश कांत, रोहिणी से केके वधवा की जगह सुखबीर शर्मा और शालीमार बाग से नरेश कुमार गुप्ता के बदले सुलेखा अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया गया है।

    जनकपुरी से रागिनी नायक के स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के नेता जगदीश मुखी के दामाद सुरेश दामाद को कांग्रेस ने टिकट दिया है। मुखी भी जनकपुरी से ही चुनाव लड़ते हैं। नजफगढ़ से बिजेन्द्र दत्त शर्मा के स्थान पर दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति के अध्यक्ष रहे जयकिशन शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। दिल्ली कैाट से अशोक कुमार जैन की जगह संदीप तंवर को टिकट दिया गया है। देवली सु से राजेश चौहान कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे।

    पिछले चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार रहे अरविंदर सिंह लवली भाजपा में शामिल हो गए हैं। त्रिलोकपुरी सु से हरनाम सिंह के स्थान पर ब्रहमपाल को उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष अमरीश सिंह गौतम फिर से कोंडली सु से भाग्य अजमाएंगे। तिमारपुर, त्रिनगर, वजीरपुर, माडल टाऊन, करोलबाग, विकासपुरी, बिजवासन, मटियाला, कस्तूरबा नगर और अम्बेडकर नगर से कांग्रेस ने नवंबर 13 में पराजित हुए उम्मीदवारों को फिर से टिकट दिया है।

    उम्मीदवारों की सूची

    1.जिले सिंह चौहान-बुराडी 2.सुरेंद्रपाल सिंह-तिमारपुर 3.रीता शौकीन -मुंडका 4.पीयूषकांत -किराडी 5.सुखबीर शर्मा -रोहिणी 6.सुलेख अग्रवाल -शालीमारबाग 7.अनिल भारद्वाज -त्रिनगर 8.हरिशंकर गुप्ता -वजीरपुर 9.कंवर करण सिंह -माडल टाउन 10.अजय माकन -सदर बाजार 11.मदन खोडवाल -करोलबाग (सु) 12.सुरेश कुमार -जनकपुरी 13.नंद किशोर सहरावत-विकासपुरी 14.महाबल मिश्रा -द्वारका 15.सुमेश शौकीन -मटियाला 16.जय किशन शर्मा -नजफगढ 17.विजय सिंह लोचव -विजवासन 18.संदीप तंवर -दिल्ली कैंट 19.नीरज बसोया -कस्तूरबानगर 20.डा योगेंद्र शास्त्री -मालवीय नगर 21.लीलाधर भट्ट -आर के पुरम 22.राजेश चौहान -देवली पश्चिम (सु) 23.चौधरी प्रेम सिंह -अम्बेडकरनगर (सु) 24.ब्रह्मपाल -त्रिलोकपुरी(सु) 25.अमरीश सिंह गौतम-कोंडली

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here