

पालघर। मुंबई से सटे और नया जिला बने पालघर में शुक्रवार रात एक सिपाही समेत दो लोगों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बलात्कार का कथित आरोपी सिपाही रत्नाकर उगालमुगले पालघर मुख्यालय में तैनात है। सिपाही एक विधवा महिला के घर पर प्रतिदिन खाना खाने के लिए जाता था और कुछ समय बाद सिपाही ने विवाह करने का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाया।
महिला ने शिकायत में कहा कि पिछले 20 से 25 दिन में सिपाही ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए जिसके कारण उसका रक्तचाप बढ़ गया और उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
महिला ने शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सिपाही के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराइ्र। एक अन्य घटना में वसई क्षेत्र के वालिव में एक नाबालिग लड़की को श्मशान के समीप ले जा कर आरोपी सितेश सिंह ने 15 जनवरी को बलात्कार किया। पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।