![बिहार के समस्तीपुर में दंपती की गोली मारकर हत्या बिहार के समस्तीपुर में दंपती की गोली मारकर हत्या](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2017/07/shot-killed.jpg)
![couple shot dead by son in samastipur](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2017/07/shot-killed.jpg)
समस्तीपुर। बिहार में समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण संपत्ति विवाद बताया जा रहा है।
क्राइम न्यूज के लिए यहां क्लीक करें
बिहार की खबरों के लिए यहां क्लीक करें
पुलिस के अनुसार पटपारा गांव निवासी और अवकाश प्राप्त सैनिक विक्रम प्रसाद सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी सुबह अपने घर में थे, उसी दौरान कुछ हथियारबंद लोग घर में आए और दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी।
रोसड़ा के उप पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि मृतक का अपने ही सौतेले बेटे के साथ संपत्ति और भूमि को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। हत्या के पीछे इसी विवाद को माना जा रहा है।
पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर हत्या के कारणों की जांच में जुट गई है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।