Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
धर्मनिरपेक्ष नेपाल ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया - Sabguru News
Home World Asia News धर्मनिरपेक्ष नेपाल ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया

धर्मनिरपेक्ष नेपाल ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया

0
धर्मनिरपेक्ष नेपाल ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया
cow becomes national animal of nepal
cow becomes national animal of nepal
cow becomes national animal of nepal

काठमांडु। नेपाल के नए धर्मनिरपेक्ष संविधान में गाय को देश का राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया है। गौरतलब है कि गाय को हिंदू धर्म में पवित्र पशु का दर्जा प्राप्त है।

सालों की राजनीतिक तकरार के बाद नेपाल ने रविवार को नए संविधान को स्वीकार किया था। नेपाली कांग्रेस के महासचिव कृष्ण प्रसाद सितौला ने काठमांडो पोस्ट को बताया कि हिंदू समर्थकों के लिए हमने गाय को अपना राष्ट्रीय पशु बनाया है।

अब गाय को संवैधानिक संरक्षण मिल गया है और गोहत्या पर पाबंदी भी लगा दी गई है। पहली संविधान सभा से यह प्रावधान हटा दिया गया था, लेकिन हम इसे वापस लेकर आए हैं।

सितौला ने नेपाल की शांति एवं संविधान का प्रारूप तैयार करने की प्रक्रिया में एक प्रमुख वार्ताकार की भूमिका निभाई है। कुछ सांसदों ने एक सींग वाले गैंडे को राष्ट्रीय पशु घोषित करने का प्रस्ताव किया था।