

पटना। राजधानी पटना से सटे पश्चिम धुपारचक का चर्चित दलित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आठ लोगों को नामजद किया है।
जिसमे से सात लोगों धुपारचक निवासी मनीष, पिंटु, भोला, विक्की, संजीत, अश्वनी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं एक अन्य नामजद अभियुक्त फुद्दू लोहार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
फुलवारी शरीफ थाना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिटी एसपी पश्चिमी रविन्द्र कुमार ने कहा की पुलिस दुष्कर्म से सम्बंधित हर पहलु की तफ्शीश कर रही है।
पीडिता का मेडिकल रिपोर्ट एक से दो दिनों में आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा की दुष्कर्म हुआ या नहीं। उन्होंने कहा की पीडिता के पति भी दुष्कर्म की घटना से इनकार कर रहा है।
सिटी एसपी पश्चिमी रविन्द्र कुमार ने कहा की संगीन मामले में सड़क जाम कर सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस प्राथमिकी दर्ज करेगी। उन्होंने कहा की इस मामले में राजनीति करने वाले और प्रदर्शनकारियों को चिन्हित कर पुलिस गिरफ्तार करेगी।
रेप, क्राइम की और न्यूज के लिए यहां क्लीक करें
पटना में महादलित महिला के साथ 9 लोगों ने किया गैंगरेप
उत्तरकाशी में फाॅर्मेसी की छात्रा के साथ 4 युवकों ने किया गैंगरेप, 3 अरेस्ट