Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
वेन डीजल ने लुंगी डांस करके मुंबई में मचाई धूम – Sabguru News
Home Entertainment Bollywood वेन डीजल ने लुंगी डांस करके मुंबई में मचाई धूम

वेन डीजल ने लुंगी डांस करके मुंबई में मचाई धूम

0
वेन डीजल ने लुंगी डांस करके मुंबई में मचाई धूम
Deepika Padukone made vin Diesel pull off 'lungi dance' And The Result is bloody Entertaining
Deepika Padukone made vin Diesel pull off 'lungi dance' And The Result is bloody Entertaining
Deepika Padukone made vin Diesel pull off ‘lungi dance’ And The Result is bloody Entertaining

मुंबई। दीपिका पादुकोण की पहली हॉलीवुड फिल्म ट्रिपल एक्स के प्रमोशन के लिए मुंबई पंहुचे हीरो वेन डीजल ने जमकर धूम मचाई। उनके लिए आयोजित एक समारोह में वेन डीजल ने दीपिका के साथ लुंगी डांस करके वहां मौजूद अपने फैंस का दिल जीत लिया।

वेन डीजल ने कहा कि वे बाजीराव मस्तानी देखकर दीपिका पर मंत्रमुग्ध हो गए थे और इसीलिए उन्होंने दीपिका के साथ फिल्म में काम करने को लेकर हामी भर दी थी।

उनका कहना था कि वे काफी दिनों से भारत आने पर विचार कर रहे थे। उन्होंने फिल्म की टीम का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उनकी इस यात्रा का आयोजन किया। उन्होंने भारतीय फैंस का शुक्रिया अदा किया और कहा कि यहां आकर उनको बेहद खुशी हुई।

उन्होंने कहा कि वे य़हां से अपने साथ खूबसूरत यादों का खजाना लेकर लौटेंगे। विन डिजल ने फिर से भारत आने का वादा करते हुए कहा कि वे जल्द ही यहां आना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि यहां आकर वे बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

इस मौके पर बड़ी संख्या में दीपिका और वेन डीजल के फैंस मौजूद थे। दोनों ने सभी फैंस का अभिवादन किया और उम्मीद जताई कि उनकी फिल्म सबको पसंद आएगी। 14 जनवरी को रिलीज हो रही है। इसे भारत के दर्शकों के लिए हिंदी में भी डब किया गया है।

शाम को मुंबई में फिल्म का प्रीमियर हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में बॉलीवुड के सितारे पंहुचे। आने वाले सितारों में रणबीर सिंह, शाहिद कपूर, इरफान, नीतू चंद्रा, करण जौहर, शबाना आजमी, हुमा कुरैशी, रिचा चड्ढा और काल्की कोच्चीन प्रमुख रहे।