

मुंबई। बॉलीवुड के गलियारों में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की सगाई की खबर जोर पकड़ रही है। दीपिका पादुकोण और उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के बारे में ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों ने सगाई कर ली है।
मिली जानकारी के मुताबिक कुछ महीने पहले ही रणवीर सिंह और दीपिका के परिवार के लोग आपस में मिले थे। मुलाकात में दोनों की शादी पर चर्चा भी हुई थी। यह भी कहा गया है कि दीपिका अभी जल्दी में नहीं हैं और वे कम से कम दो साल बाद शादी करना चाहती हैं।
गौरतलब हो कि रणवीर और दीपिका की हाल ही में एक अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान नजदीकियां नजर आई थीं। दीपिका रणवीर को फ्लाइंग किस देती भी दिखी थीं। दीपिका और रणवीर ने एक साथ दो फिल्मों में काम किया है। पहली रामलीला और दूसरी बाजीराव मस्तानी जो बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट रही थी।