

चंडीगढ़। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के लोक संपर्क मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया के बीच चल रहे मानहानि केस मामले में शनिवार को अमृतसर की अदालत में सुनवाई हुई। पंजाब के लोक संपर्क मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया जहां व्यक्तिगत रूप से पेश हुए।
वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित आप नेता संजय सिंह व आशीष खेतान आज अदालत में पेश नहीं हुए। एक विवाद के चलते बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने आप नेताओं के खिलाफ मान-हानि का केस दायर किया था।
मजीठिया ने अदालत में पेश होने के बाद कहा कि आप नेता इस केस को लटकाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में जल्द से जल्द ट्रायल शुरू किया जाना चाहिए।