Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
दिल्ली में रावण के साथ पाकिस्तान के पुतले का भी दहन – Sabguru News
Home Delhi दिल्ली में रावण के साथ पाकिस्तान के पुतले का भी दहन

दिल्ली में रावण के साथ पाकिस्तान के पुतले का भी दहन

0
दिल्ली में रावण के साथ पाकिस्तान के पुतले का भी दहन
delhi : Pakistan PM Nawaz Sharif effigy burnt during dussehra celebrations in dwarka
delhi : Pakistan PM Nawaz Sharif effigy burnt during dussehra celebrations in dwarka
delhi : Pakistan PM Nawaz Sharif effigy burnt during dussehra celebrations in dwarka

नई दिल्ली। दशहरे के मौके पर अत्नव रामलीला में रावण दहन किया गया। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, सोनिया गांधी, हामिद अंसारी, मनमोहन सिंह, पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार के साथ कांग्रेस नेता शामिल हुए। राष्ट्रपति और सोनिया गांधी ने भगवान राम-लक्ष्मण का तिलक किया।

इस बार कई रामलीलाओं में रावण, मेघनाद, कुंभकर्ण के साथ आतंकवाद, डेंगू और चिकनगुनिया का भी पुतला दहन किया गया। इन बीमारियों ने इस बार बड़ी संख्या में लोगों को अपनी चपेट में लिया है। कश्मीरी गेट की रामलीला में भी डेंगू, चिकनगुनिया व मलेरिया का पुतला दहन किया गया।

sojna

पाकिस्तान का पुतला दहन

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पूरे देश में ऐसा माहौल बन गया है कि हर कोई पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे आतंक का विरोध कर रहा है। उसकी झलक दिल्ली की रामलीला में भी दिखी।

इंद्रप्रस्थ विस्तार रामलीला कमेटी और द्वारका की रामलीला में इस बार रावण के साथ पाकिस्तान का पुतला भी जलाया गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसमें मुख्य अतिथि थे।

इसके अलावा द्वारका में भी पाकिस्तान के पुतले का दहन किया गया। रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों के साथ चौथे पुतले के रूप में पाकिस्तान का पुतला लगाया गया था। पुतले का रंग पाकिस्तान के झंडे की तरह हरा रखा गया था।

https://www.sabguru.com/pm-modi-said-lucknow-ramleela-anyone-shelters-terrorism-will-not-spared/

https://www.sabguru.com/several-injured-minor-scuffle-bjp-shiv-sena-activists-mulund/

https://www.sabguru.com/dussehra-2016-vijayadashami-celebrations-ajmer-ravan-effigy-burn/

https://www.sabguru.com/ten-faced-effigy-of-sirohi-sabhapati-viraled-before-burn/