Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
दिल्ली की मीनाक्षी बनीं मिसेज क्वीन ऑफ इंडिया – Sabguru News
Home Delhi दिल्ली की मीनाक्षी बनीं मिसेज क्वीन ऑफ इंडिया

दिल्ली की मीनाक्षी बनीं मिसेज क्वीन ऑफ इंडिया

0
दिल्ली की मीनाक्षी बनीं मिसेज क्वीन ऑफ इंडिया

नई दिल्ली। विवाहित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने औऱ महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए स्काईटच फाउंडेशन द्वारा आयोजित “मिसेज क्वीन ऑफ इंडिया 2017” का खिताब दिल्ली की मीनाक्षी सक्सेना को मिला है।

छतरपुर स्थित “दी रेडियंस रिसॉर्ट” में शनिवार देर रात आयोजित इस प्रतियोगिता में फर्स्ट रनरअप गाजियाबाद की अर्चना त्यागी बनीं जबकि सेकंड रनरअप मुंबई की रिंकू तिवारी रहीं।

जूरी (जज) मेंबर के रूप में बहरीन के अंबेसडर मलेन अल सलेम, सऊदी अरब के अंबेसडर खालिद मकेय, और शकील सैफी फिल्म के चेयरमैन शकील सैफी सहित इन्दर ओबराय, पीके सिंह और माया सिंह मौजूद थीं।

स्काईटच फाउंडेशन के संस्थापक जावेद खान ने बताया कि मिसेज क्वीन ऑफ इंडिया 2017 एक ब्यूटी प्रेजेंट है जो कि केवल विवाहित महिलाओं के लिए पथ प्रदर्शक का काम करता है। ग्रांड फिनाले के विजेता को एक लाख रुपये की राशि दी गई है।

पूरे देश भर से 12 महिलाओं का चयन कर ग्रांड फिनाले हुआ। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 22 जनवरी तक किया गया। सभी चयनित प्रतिभागियों के बीच ग्रांड फिनाले में तीन फेज की प्रतियोगिता हुई।