![दिपेश टंडेल दमण भाजपा जिला अध्यक्ष नियुक्त दिपेश टंडेल दमण भाजपा जिला अध्यक्ष नियुक्त](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/12/deepesh.jpg)
![Dipesh tandel became new daman BJP district president](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/12/deepesh.jpg)
दमण। दिपेश पटेल को भारतीय जनता पार्टी दमण जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले प्रदेश कार्यालय मे आयोजित बैठक में प्रदेश चुनाव अधिकारी तुषार दलाल और जिला चुनाव अधिकारी बालुभाई पटेल की उपस्थित में चुनाव प्रकिया शुरु की गई।
मौके पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वासुभाई पटेल, उपाध्यक्ष मनोज नायक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बी.एम.माछी, अशोक काशी, विशाव टंडेल, लखम टंडेल, फाल्गुनी पटेल सहित अनेक सदस्यों उपस्थित थे। तुषार दलाल ने भाजपा के जिला अध्यक्ष के रुप में दिपेश टंडेल की नियुक्ति कि गई। नामांकन के अंतिम दिन तक जिला अध्यक्ष के लिए एक मात्र दिपेश टंडेल ने ही दावेदारी कि थी। बैठक में सर्व समति से दिपेश टंडेल को भाजपा का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया।
पार्टी के लिए कार्य किया जाएगा-दिपेश टंडेल
भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दिपेश टंडेल ने कहा कि सभी के साथ मिलकर पार्टी को मजबूत किया जाएगा। अनुशासन में रहकर पार्टी के लिए कार्य किए जाएंगे। नगर पालिका चुनाव में भी एक नए जोश के साथ कार्य किया जाएगा और नगर पालिका पर भाजपा को शासन होगा।