

चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल के विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने संगीत सेरेमनी को खूब एंजॉय किया। दिव्यांका के आउटफिट के साथ खुद को मैच करने के लिए विवेक भी ब्लू सिल्क कुर्ता और रेड जैकेट में काफी हैंडसम नजर आए।
इस दौरान दोनों अपने परिवार और दोस्तों के साथ खूब मस्ती करते हुए दिखाई दिए। विवेक ने कहा कि दिव्यांका इस आउटफिट में बेहद स्टनिंग लग रही हैं। मैं कुछ ऐसा पहनना चाहता था जो इनके ड्रेस को मैच करें। दिव्यांका से शादी करना मेरे लिए बेहद एक्साइटिंग है।
इसके अलावा मैं फैमिली मेंबर्स से मिलकर खुश हूं। हमें फैमिली के साथ बहुत कम वक्त बिताने को मिलता है। ऐसे में वेडिंग की वजह से हम ज्यादा से ज्यादा टाइम स्पेंड कर पा रहे हैं।
अब 10 जुलाई को चंडीगढ़ और 14 जुलाई को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी होगी। उल्लेखनीय है कि विवेक दाहिया चंडीगढ़ से हैं और वे कई सीरियल्स में दिव्यांका के को-स्टार रह चुके हैं।