

कैरो। मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को रिहा कर दिया गया है। उन्हें प्रदर्शनकारियों की मौत को लेकर आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
मुबारक के वकील ने कहा कि मुबारक को दक्षिणी कैरो के एक सैन्य अस्पताल से छोड़ दिया गया और वह उत्तरी कैरो के उप नगर हेलियोपोलिस स्थित अपने घर चले गए। इस महीने के शुरू में अपीलीय अदालत ने उन्हें दोष मुक्त कर दिया था।
88 वर्षीय मुबारक को छह साल पहले उनके पद से हटा दिया गया था। वह साल 1981 में मिस्र के राष्ट्रपति बने थे। वह साल 2013 से सैन्य अस्पताल में भर्ती हुए थे, जब उन्हें जमानत मिली थी।