![प्रियंका चोपड़ा होंगी एम्मी पुरस्कार की प्रस्तोता प्रियंका चोपड़ा होंगी एम्मी पुरस्कार की प्रस्तोता](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/09/emmy.jpg)
![Emmy Awards : Priyanka Chopra, anthony, james, larry set as presenters](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/09/emmy.jpg)
लॉस एंजिल्स। इस साल एकेडमी अवार्ड्स मंच पर अपने शानदार पर्दापण के बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आगामी एम्मी पुरस्कार की प्रस्तोता बनने जा रही हैं।
टेलीविजन एकेडमी ने इस साल के पुरस्कारों के प्रेजेंटरों के पहले समूह की घोषणा की है। इस सूची में ‘क्वांटिकोÓ स्टार के अलावा भारतीय मूल के अजीज अंसारी भी शामिल हैं।
वैरायटी की खबर है कि एंथनी एंडरसन, क्रिस्टेन बेल, जेम्स कोर्डन, लैरी डेविड, ताराजी पी हेनसन, एंडी सैम्बर्ग और माइकल वीदरली भी समारोह में प्रस्तोता होंगे।