![राज रिबूट डर के साथ प्रेम कहानी पर आधारित : इमरान हाशमी राज रिबूट डर के साथ प्रेम कहानी पर आधारित : इमरान हाशमी](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/09/raaj.jpg)
![Emraan Hashmi talks about Raaz Reboot](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/09/raaj.jpg)
कोलकाता। बॉलीवुड के किसिंग किंग इमरान हाशमी का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म राज रिबूट डर और भय के साथ प्रेम कहानी पर भी आधारित है।
इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म राज रिबूट के प्रमोशन में व्यस्त हैं। विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी यह फिल्म राज सीरीज की चौथी फिल्म है। राज रिबूट में इमरान हाशमी के अलावा कृति खरबंदा और गौरव अरोड़ा ने भी मुख्य भूमिकाएं निभाई है।
फिल्म के बारे में पूछे जाने पर इमरान हाशमी ने कहा इसमें डर और भय के साथ ही लवस्टोरी को भी दिखाया गया है। अब तक जो भी आपने देखा है यह उसके विपरीत है। यह मुख्य रूप से एक प्रेम कहानी है, जो तीन लोगों के व्यक्तिगत संबंधों के चारों ओर घूमती है। लेकिन इसकी मुख्य कहानी हॉरर के बारे में है।
इमरान हाशमी ने कहा एक बिगड़े हुए बच्चे की तरह मैंने सात साल की उम्र से ही हॉरर फिल्में देखनी शुरू कर दी थी। मैं दूसरे व्यक्तियों की तरह डरता नहीं था, लेकिन अब इस भय को महसूस करता हूं।