

सबगुरु न्यूज-सिरोही। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से निष्कासित नेताओं के नेतृत्व में बुधवार को हुई बैठक में एबीवीपी से अलग अपने पैनल के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की गई। ये पदाधिकारी अब एबीवीपी के प्रत्याशियों को टक्कर देने के लिए पूरी तरह बगावत के मूड में आ चुके हैं। इस बैठक में सर्वसम्मति से प्रान्त संगठन मंत्री मांगीलाल चैधरी के द्वारा स्थानीय पीजी काॅलेज के छात्र संघ चुनाव के लिए गलत तरीके से टिकट वितरण करने की कार्यप्रणाली की निन्दा की गई।
बैठक में उपस्थित निष्कासित पदाधिकारियों और कथित एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने 28 अगस्त को होने वाले छात्र संघ के चुनाव में ेअध्यक्ष पद के लिए सुरेश देवासी, उपाध्यक्ष पद के लिए भाग्यश्री पुरोहित, महासचिव पद के लिए छुट्टनलाल मीणा, संयुक्त सचिव हेतु महेन्द्र कुमार माली को प्रत्याशी घोषित किये गये।
इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गोपाल माली ने कहा कि हम सभी ने अपना विद्यार्थी जीवन एबीवीपी को मजबूत करने व अनेक सामाजिक कार्यों को करने में लगाया है। हम सभी के इन्हीं कार्यों का फल हमें अवश्य मिलेगा और हमारे सभी प्रत्याशी भारी बहुमत से विजयी हांेगे। इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नारणाराम चौधरी ने कहा कि गलत तरीके से संगठन से हमारा निष्कासन किया गया है।
चौधरी ने निष्कासित करने वालों से मुखातिब होते हुए कहा कि वे उन्हें संगठन से निकाल सकते हैं, लेकिन संगठन की विचारधारा को हमारे दिलों से नहीं निकाल सकते हैं। इस अवसर पर पूर्व जिला सह संयोजक अनिल प्रजापत ने कहा कि बुधवार के नामांकन दाखिल करते समय एबीवीपी के सभी पूर्व कार्यकर्ता काॅलेज पहुंचेंगे। सभी कार्यकर्ता निष्कासन का विरोध जताने के लिए प्रतीक स्वरूप अपने अपने हाथों मंे काली पट्टी बांधकर काॅलेज पहुंचेंगे।
इस अवसर पर पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष पिंकी राजपूरोहित ने कहा कि अपना संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत व लगन से है। इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रेखा राजपूरोहित व पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वर्षा राजपुरोहित ने कहा कि हर एक युवा के दिल में पूरा एक समंदर पलता है। जिस ओर जवानी चलती हैं उस ओर जमाना चलता है।
इस अवसर पर पूर्व इकाई अध्यक्ष कृष्णा देवासी, शैतान सोलंकी, भावेश खत्री, नगर सहमंत्री ऋशिपालसिंह चैहान, दिनेश चौधरी, प्रताप मीणा, सुजाराम चौधरी, वागेन्द्र देवासी, मेघराज मीणा, जयन्ति पुरोहित, तौसिफ खान, प्रफुल्ल मिश्रा, मनोज माली, सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।